शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार को आयी आंधी, तूफान व बारिश में रबी फसल की क्षति का जायजा डीएओ के निर्देश पर शुक्रवार को कृषि कर्मियों के द्वारा लिया गया. बीएओ चितरंजन चौधरी ने बताया कि डीएओ के निर्देश पर टीम गठित कर प्रत्येक पंचायत में दो दिनों में आंधी, बारिश से हुई रबी फसल के क्षति का जायजा लिया गया. जिसका प्रतिवेदन बनाकर डीएओ को दिया जायेगा. टीम में बीएओ चितरंजन चौधरी, कृषि समन्वयक अभिष कुमार, रुपेश कुमार, एटीएम सुमित कुमार, किसान सलाहकार शिवशंकर सिंह द्वारा कुर्मा पंचायत के रायपुरा गांव के किसान मृत्युंजय सिंह के रबी फसल क्षति का जायजा लिया गया. उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत में कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार द्वारा क्षति का जायजा लिया गया हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
