12 सितंबर को एनडीए कार्यकर्ताओं का विधानसभा सम्मेलन

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है.

पहुंचेंगे राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता

बांका/रजौन. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. आगामी 12 सितंबर को एनडीए के प्रदेश व राज्य स्तरीय कार्यकर्ताओं का आगमन रजौन में होगा. एनडीए की ओर से आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता के पहुंचने की उम्मीद है. इस सम्मेलन में धोरैया विधान सभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है. जदयू मीडिया प्रभारी अंजनी चौधरी ने बताया कि एनडीए के इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ अशोक कुमार, भाजपा नेता सांसद राधामोहन सिंह, ललन सर्राफ उपनेता स.वि.प, विधायक लखेंद्र पासवान, लोजपा(आर) के प्रदेश अध्यक्ष संसदीय बोर्ड हुलास पाण्डेय, रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन आगामी 12 सितंबर को रजौन पहुंचकर अपने-अपने दलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >