चौतरा गांव में पुलिस को देखते ही एक कांड का आरोपी छत से कुदकर हुआ फरार

लड़की अपहरण कांड में फरार चल रहे आरोपी

– आरोपी के बैग से देसी कट्टा बरामद शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत चौतरा गांव में एक आरोपी को पकड़ने के लिये रविवार की रात पुलिस के द्वारा छापामारी की गयी. लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी छत से कूद कर फरार हो गया. इस क्रम में आरोपी के द्वारा फेंगे गये बैग की तलाशी लिया गया तो उससे एक देसी कट्टा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने देसी कट्टा बरामद होने के मामले में लड़की अपहरण कांड में फरार चल रहे आरोपी अंकुश कुमार पिता अनुज यादव पर एक और प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार अंकुश कुमार पर नाबालिग लड़की के अपहरण कर शादी करने के आरोप में शंभुगंज थाना में कांड संख्या 173/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है. उसके घर आने की सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष कुमारी सिया भारती, अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, अनि पंकज कुमार राय पुलिस जवानों के साथ चौतरा गांव पहुंचे. जहां आरोपी के गिरफ्तारी के लिये उसके घर में प्रवेश किया. इस दौरान छत पर सोये आरोपी अंकुश कुमार पुलिस को देखते ही अपने पास रखे बैग को फेंक कर छत पर से कूद कर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >