पिता ने लापता पुत्र की बरामदगी को लेकर थाना में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र के विश्वम्भरचक गांव से 15 वर्षीय एक बालक के लापता हो जाने का मामला सामने आया है

अमरपुर. थाना क्षेत्र के विश्वम्भरचक गांव से 15 वर्षीय एक बालक के लापता हो जाने का मामला सामने आया है. इसको लेकर लापता बालक अंकित कुमार के पिता बबलु राम ने बताया कि गत बुधवार की दोपहर उनका गोतिया हक्कु राम का पुत्र दौलत कुमार उनके पुत्र अंकित को घर से बुलाकर अपने साथ लेकर चला गया. देर संध्या जब पुत्र घर नहीं आया तो वह दौलत से पुछताछ करने गया. लेकिन दौलत उनके पुत्र के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि थोड़ी देर के बाद ही अंकित अपने घर चला गया. परिजनों ने उक्त बालक की विभिन्न जगह खोजबीन की. लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. मामले को लेकर पीड़ित पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर लापता पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. पुलिस ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >