पिता की डांट से नाराज युवती ने खाया कीटनाशक, रेफर

थाना क्षेत्र के तेतरिया किसनपुर गांव में पिता की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती ने जहर खा लिया, जिसके बाद युवती की स्थिति गंभीर हो गयी.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के तेतरिया किसनपुर गांव में पिता की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती ने जहर खा लिया, जिसके बाद युवती की स्थिति गंभीर हो गयी. परिजनों ने गंभीर स्थिति में आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया, जहां डॉ ज्योति भारती ने किसनपुर गांव निवासी कबीर यादव की पुत्री जुली कुमारी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. युवती के परिजनों ने बताया कि गत मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर युवती को उनके पिता ने डांट-फटकार लगायी थी, जिससे गुस्से में आकर युवती ने घर में रखी फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवाई खा ली. युवती की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >