सड़क दुर्घटना में वृद्ध राहगीर व बाइक सवार हुए घायल

कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर कटोरिया ब्लॉक के सामने शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में वृद्ध राहगीर व बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

ट्रेन पकड़ने पैदल स्टेशन जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारा धक्का

कटोरिया. कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर कटोरिया ब्लॉक के सामने शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में वृद्ध राहगीर व बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में राहगीर विलास यादव (65 वर्ष) पिता स्व बंगाली यादव ग्राम असनातरी एवं 40 वर्षीय बाइक सवार अभिषेक सिंह पिता देवेंद्र प्रसाद सिंह ग्राम धर्मपुर थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर शामिल हैं. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार व डा मुकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के अनुसार, मोथाबाड़ी पंचायत के असनातरी गांव निवासी विलास यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रानीगंज जाने को लेकर ट्रेन पकड़ने पैदल कटोरिया स्टेशन जा रहे थे. प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित बाइक के धक्के से विलास यादव जख्मी हो गए. उनके दाहिने पैर की हड्डी में गंभीर चोट लगी है. उन्हें देवघर रेफर किया गया है. वहीं वृद्ध को धक्का लगने के बाद बाइक भी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे बाइक चालक अभिषेक सिंह भी घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >