चार विद्यालयों का बीईओ ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर दो शिक्षकों पर कार्रवाई की चेतावनी

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राहुल कुमार ने चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में दो शिक्षकों की लापरवाही सामने आई, जिन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

अमरपुर बांका से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Amarpur School Inspection: बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राहुल कुमार ने चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में पंजी संधारण, छात्रों की उपस्थिति, स्वच्छता और शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की गई. इस दौरान दो शिक्षकों की लापरवाही सामने आने पर बीईओ ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.

विद्यालय परिसर के बाहर बैठे मिले शिक्षक

बीईओ सबसे पहले बादशाहगंज स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने पंजी संधारण, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और साफ-सफाई का निरीक्षण किया. जांच के दौरान शिक्षक जितेंद्र कुमार विद्यालय परिसर के बाहर कुर्सी पर बैठे मिले. इस पर बीईओ ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक और स्थानीय ग्रामीणों ने भी संबंधित शिक्षक की कार्यशैली को लेकर शिकायत की, जिसके बाद बीईओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया.

बिना सूचना के अनुपस्थित मिले शिक्षक

निरीक्षण के क्रम में बीईओ ने महादेवपुर स्थित मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय तथा प्रोन्नत मध्य विद्यालय गोरगम्मा का भी निरीक्षण किया. गोरगम्मा विद्यालय में शिक्षक पंकज कुमार बिना प्रधानाध्यापक को सूचना दिए अनुपस्थित पाए गए. बीईओ ने कहा कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

महादेवपुर विद्यालय में पंजी व्यवस्था मिली अव्यवस्थित

Amarpur School Inspection: महादेवपुर विद्यालय में निरीक्षण के दौरान पंजी संधारण अव्यवस्थित पाया गया. इस पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक को आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया.

निरीक्षण से शिक्षकों में मचा हड़कंप

बीईओ राहुल कुमार ने बताया कि विद्यालयों में नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई.

ये भी पढ़ें : श्रावणी मेला 2026 : कांवरियों की सुरक्षित यात्रा के लिए प्रशासन अलर्ट, NH-133E पर शुरू हुई तैयारियां




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >