मोबाइल पर पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया कीटनाशक

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कागीसार गांव में शुक्रवार को मोबाइल पर पति से हुए बहस व विवाद के बाद पत्नी ने गुस्से में कीटनाशक खा लिया.

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कागीसार गांव में शुक्रवार को मोबाइल पर पति से हुए बहस व विवाद के बाद पत्नी ने गुस्से में कीटनाशक खा लिया. कागीसार गांव निवासी उपेंद्र यादव की पत्नी ममता देवी को परिजनों ने गंभीर स्थिति में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां मेडिकल टीम द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. महिला का पति मजदूरी करने कोलकाता गया है. शुक्रवार को मोबाइल पर ही बातचीत के दौरान पति से हुए झगड़े के बाद पत्नी ने मवेशी के शरीर पर लगाया जाने वाला कीटनाशक खा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >