मधुसूदनपुर में राजस्व महाअभियान शिविर का एडीएम ने लिया जायजा

मधुसूदनपुर में राजस्व महाअभियान शिविर का एडीएम ने लिया जायजा

पंजवारा. प्रखंड क्षेत्र में चल रहे राजस्व महाअभियान के तहत शुक्रवार को खडहरा पंचायत के मधुसूदनपुर गांव में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में चल रहे कार्यों का जायजा लेने एडीएम अजीत कुमार पहुंचे. उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों और विशेष रूप से अंचलाधिकारी से अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की. निरीक्षण के दौरान एडीएम ने पंचायत के मुखिया मनीष कुमार से भी मुलाकात कर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया जानी. गौरतलब हो कि हाल में सरकार की ओर से भूमि सर्वे का विशेष अभियान चलाया गया था. इसके बाद दस्तावेजों में पायी गयी त्रुटियों को सुधारने के लिए रैयतों को अवसर दिया गया है. इसी क्रम में प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाकर भूमि सर्वे का पर्चा बांटा जा रहा है. शिविर में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी पर्चा वितरण के साथ ही आपत्ति एवं सुधार संबंधी प्रपत्र भी स्वीकार कर रहे हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपने कागजात की त्रुटियां दूर कराने के लिए आवेदन दिया. निरीक्षण के बाद एडीएम अजीत कुमार शिविर की व्यवस्था और कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >