जमीन विवाद में आम के पेड़ काटने का आरोप

जमीन विवाद में आम के पेड़ काटने का आरोप

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में जमीन विवाद में दबंगों ने हरा भरा फलदार आम का वृक्ष काटकर गिरा दिया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के किसान उमेश मंडल ने अपने खेत के मेंढ़ पर आम का वृक्ष लगाया था. जिसे गांव के ही कैलु शर्मा द्वारा उक्त जमीन पर अपना दावा करते हुए वृक्ष को ही काटकर गिरा दिया. जब उमेश मंडल ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गये. घटना के बाद पीड़ित किसान उमेश मंडल अपने परिजनों के साथ गुरुवार को थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही कैलु शर्मा के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं कैलु शर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले कि जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >