नाबालिग लड़की अपहरण मामले में आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग लड़की अपहरण मामले में आरोपित गिरफ्तार

बौंसी. नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में बौंसी थाना क्षेत्र के सकरी गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मालूम हो कि गांव के चलितर राय के पुत्र चंदन राय पर नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला बौंसी थाना में दर्ज कराया गया था. कांड संख्या 119/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल करने के साथ-साथ आरोपी की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. घटना के बाद करीब चार माह से आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >