अलग-अलग गांवों से अभियुक्त व वारंटी गिरफ्तार

अलग-अलग गांवों से अभियुक्त व वारंटी गिरफ्तार

अमरपुर. अमरपुर पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापामारी कर फरार चल रहे एक अभियुक्त एवं एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त खंजरपुर गांव निवासी चंदन मंडल एवं गिरफ्तार वारंटी डुमरामा निवासी वोटू शर्मा बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिसमें अभियुक्त फरार चल रहा था. गुप्त सूचना पर केस के अनुसंधानकर्ता के द्वारा अभियुक्त को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. वहीं गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ बांका न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था. गिरफ्तार अभियुक्त एवं वारंटी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >