बांका/रजौन. रजौन बाजार में इन दिनों चोरों का मनोबल दिनोंदिन बढ़ रहा है. आये दिन लूट, झपटमारी और चोरी की घटना घट रही है. मंगलवार को रजौन बाजार स्थित न्यू मार्केट के आगे से बाइक की एक डिक्की का ताला तोड़कर एक लाख रुपए ले भागे. जानकारी के अनुसार रजौन थाना क्षेत्र के डरपा निवासी कुलेश्वर मंडल के पुत्र राकेश कुमार पुनसिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक से रुपए लेकर रजौन बाजार पहुंचे. पीड़ित ब्लॉक के आगे न्यू मार्केट स्थित मां दुर्गा फोटो स्टेट के सामने अपनी बाइक लगाकर दुकान में फोटो स्टेट कराने गये थे इसी बीच चोर गिरोह के सदस्यों ने उनके बाइक के डिक्की का ताला तोड़कर डिक्की में रखा 1 लाख रुपए ले भागे. पीड़ित जैसे ही अपनी बाइक के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गये. हालांकि चोरी की समस्त घटना सीसीटीवी में कैद हो गया. इस संबंध में पूछने पर रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलने के साथ ही कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
