चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

धोरैया. धनकुंड पुलिस ने थाना क्षेत्र के बगरोईया गांव से चोरी की एक बाइक के साथ चोर मुनीलाल मंडल उर्फ मुनिया को गिरफ्तार कर लिया. धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में मुनीलाल मंडल के घर पर छापामारी करते हुए चोरी की एक अपाची बाइक को बरामद कर लिया. वहीं गिरफ्तार चोर ने पुलिस को बताया कि गांव के ही मंगल मंडल ने सन्हौला थाना क्षेत्र के कमालपुर हाट से दो बाइक चुराई थी. जिसमें वह एक बाइक के साथ रजौन थाना क्षेत्र में पकड़ा गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में मुनीलाल मंडल एवं मंगल मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार मुनीलाल मंडल उर्फ मुनिया को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >