शौच के लिए जंगल गयी महिला के साथ मनचले ने की छेड़खानी

मनचले की हरकत का विरोध करते हुए जब शोर मचाया

प्रतिनिधि, कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार की सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए जंगल गयी 24वर्षीया महिला के साथ गांव के ही मनचले युवक ने छेड़खानी की. पीड़िता द्वारा मनचले की हरकत का विरोध करते हुए जब शोर मचाया गया, तो आरोपी युवक मौके से भाग निकला. घटना की शिकायत करने जब पीड़िता आरोपी के घर पर गयी, तो उसके माता-पिता ने भी गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की कर उसे भगा दिया. साथ ही थाना में केस दर्ज करने पर बुरा अंजाम होने की धमकी भी दी गयी. पीड़िता ने थाना पहुंच कर आरोपी युवक मो गुलजार के अलावा उसके पिता व माता के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है. पीड़िता का पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ है. पीड़िता ने बताया है कि गुरूवार की सुबह करीब पांच बजे वह अपने घर से आधा किलोमीटर दूर शौच करने जंगल गयी थी. तभी आरोपी युवक वहां पहले से बुरी नियत से घात लगाकर बैठा था. जंगल में उसके द्वारा छेड़खानी किये जाने का विरोध करते हुए जब वह चिल्लाने लगी, तो मनचला युवक वहां से भाग निकला. पीड़िता ने बताया है कि वह कई दिनों से उसे गलत निगाहों से देखता था. गुरूवार को दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया. पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच व उचित कार्रवाई की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >