आंधी में कई घर उजड़े

कटोरिया व चांदन प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे चक्रवाती आंधी के साथ हुई रिमझिम बारिश ने भारी तबाही मचायी. कटोरिया : आंघी-तूफान क्षेत्र में कई पेड़ धराशायी हो गये. कई गरीबों के घरों के छप्पर उजड़ गये, आम की फसल को भी भारी नुकसान पहुंची. बारिश के दौरान ओलावृष्टि होने से […]

कटोरिया व चांदन प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे चक्रवाती आंधी के साथ हुई रिमझिम बारिश ने भारी तबाही मचायी.

कटोरिया : आंघी-तूफान क्षेत्र में कई पेड़ धराशायी हो गये. कई गरीबों के घरों के छप्पर उजड़ गये, आम की फसल को भी भारी नुकसान पहुंची. बारिश के दौरान ओलावृष्टि होने से खेतों में लगी फसल व सब्जियों को भारी क्षति हुई. कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग कोल्हुआ, देवासी, इनारावरण, तुर्की मोड़ सहित अन्य जगहों पर कई जगहों पर सड़क किनारे दर्जनों पेड़ धराशायी हो गये थे.
देवासी में लाइन होटल के निकट सड़क पर पेड़ गिरने से काफी देर तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही. ग्रामीणों द्वारा पेड़ काट कर हटाये जाने के बाद आवागमन बहाल हुआ. सूईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव में तेज आंधी के कारण करीब एक दर्जन लोगों के घरों के छप्पर उजड़ गये. तूफान पीडि़त परिवारों में में नागेश्वर ठाकुर, शंभु ठाकुर, बालदेव ठाकुर, गणेश ठाकुर, सुधीर ठाकुर, दिलीप ठाकुर, अरविंद ठाकुर, वकील ठाकुर, अशोक ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, अजय ठाकुर आदि शामिल हैं.
धनुवसार की सरपंच पुष्पा सिंह व समाजसेवी कैलाश प्रसाद यादव ने पीडि़त परिवारों को सांत्वना दिया. साथ ही चांदन अंचलाधिकारी से आपदा राहत कोष से पीडि़तों को राहत सामग्री व उचित मुआवजा भी देने की मांग की. इधर शनिवार की दोपहर हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है.
सहायता की मांग . बेलहर प्रखंड क्षेत्र में मौसम की एकाएक बदलती मिजाज ने कहीं लोगों को गर्मी से राहत पहुंचायी तो कहीं लोगों पर कहर बरस कर टूटे पड़े. शनिवार को दिन में लगभग 12 बजे के बाद एकाएक आयी भयानक आंधी तूफान बारिश के साथ ओलावृष्टि ने जहां एक ओर आम की फसल को भारी नुकसान हुआ. वहीं कई घरों के छप्पर भी उड़ गए तो कई वृक्ष की डालियां टूटकर गिर गयी. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान बसमत्ता पंचायत की चिंगुलिया गांव में हुआ.
जहां गांव के जगदीश राणा, जागेश्वर टुड्डू, मोतीलाल टुड्डू, श्याम टुड्डू, दिलीप टुड्डू एवं रंजीत सोरेन के घरों का छप्पर उजड़ने से सभी बेघर हो गये. आंधी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसकी जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया विजय हांसदा द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी के घरों का जायजा लिया तथा इसकी जानकारी अंचलाधिकारी को देकर लोगों को सहायता पहुंचाने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >