वीएसएस का गठन स्थगित ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया आवेदन

कटोरिया : प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत घुमनी गांव स्थित उर्दू प्रोन्नत मध्य विद्यालय में कई दिनों से ताला लटके रहने से रविवार को विद्यालय शिक्षा समिति का गठन नहीं हो सका. हालांकि विद्यालय परिसर में वीएसएस के पुनर्गठन के लिए पूर्व सरपंच मो अनवर अंसारी की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया था. […]

कटोरिया : प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत घुमनी गांव स्थित उर्दू प्रोन्नत मध्य विद्यालय में कई दिनों से ताला लटके रहने से रविवार को विद्यालय शिक्षा समिति का गठन नहीं हो सका. हालांकि विद्यालय परिसर में वीएसएस के पुनर्गठन के लिए पूर्व सरपंच मो अनवर अंसारी की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया था. इसमें सीआरसीसी सबा अहमद के अलावा पोषक क्षेत्र के वार्ड सदस्य, गणमान्य लोग, अभिभावक व शिक्षा प्रेमी आदि मौजूद थे. लेकिन उपस्थित सभी लोग प्रभारी प्रधानाध्यापक मो आसिम के कार्यकलाप से असंतुष्ट थे. यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक मो आसिम व सहायक शिक्षिका तबस्सुम खातून पदस्थापित हैं.

लेकिन पिछले कई दिनों से विद्यालय पूर्णत: बंद है. लेकिन यहां मौजूद चार रसोइया सैरून निशा, जैबुन खातून, जहीना खातून व झूना खातून द्वारा एमडीएम बनाया जा रहा था. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक के रुचि नहीं लेने के कारण ही विद्यालय शिक्षा समिति का गठन नहीं हो पाया. जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिये आवेदन में पूर्व सरपंच अनवर अंसारी के अलावा वार्ड सदस्य खुर्शीद अंसारी, मो अहमद, परमेश्वर यादव, मो नाजिर, मो सद्याम, सलाउद्यीन अंसारी, मो सफदा अंसारी, मो हबीब अंसारी, मो मोकित अंसारी, कैलाश चौधरी, युसुफ, हसीब, अकरम, सेदूल गनी, शहनवाज, हसन, शमसेर, अल्ताफ, अनिरूद्ध यादव, मतीन अंसारी, मेराज अंसारी, समद अंसारी आदि ने हस्ताक्षर किये हैं. इधर घुमनी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो आसिन अंसारी का कहना है कि ग्रामीणों ने दुर्भावना से पीडि़त होकर झूठा आरोप लगाये हैं. रविवार को भी विद्यालय बेहतर ढंग से संचालित हो रहे थे. वे और सहायक शिक्षिका तबस्सूम खातून भी मौजूद थी. विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष सहनाज आफरीन व सचिव आइशा खातून ने भी कहा कि आपसी मतभेद के कारण इस तरह के आरोप लगाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >