बीच सड़क पर बह रहा मुहल्ले का दूषित पानी, नहीं बना है नाला
बांका : बांका नगर पंचायत को जल्द हीं नगर परिषद का दर्जा मिलने वाला है. जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने निश्चय यात्रा के दौरान कही थी. 22 वार्डों में फेले नगर पंचायत की दशा शहर जैसा प्रतीत ही नहीं होता है. शहर के वाडों में ना तो शौचालय है और ना ही घरों […]
बांका : बांका नगर पंचायत को जल्द हीं नगर परिषद का दर्जा मिलने वाला है. जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने निश्चय यात्रा के दौरान कही थी. 22 वार्डों में फेले नगर पंचायत की दशा शहर जैसा प्रतीत ही नहीं होता है. शहर के वाडों में ना तो शौचालय है और ना ही घरों से निकलने वाले दूषित जल के निकासी का साधन और ना ही
नगर पंचायत के द्वारा कोई मास्टर प्लांन इस दिशा में बनाया गया है. जिससे नगर पंचायत क्षेत्र के लगभग सभी वाडों में कही ना कही घरों का गंदा व दूषित पानी सड़क पर बह रहा है. वाडों में दूषित पानी के लगातार बीच सड़क पर बहने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. वहीं वार्ड वासियों को पैदल आने जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर सुबह के समय में लोग घरों में स्नान व घरेलू काम करते है. जिससे अत्यधिक पानी घरों से निकलते है. वहीं सुबह के समय में ही बहुत सारे घरों के लोग पूजा पाठ के लिए स्थानीय मंदिरों में जाते है. जो मजबूरीवश पूजा पाठ के लिए वार्ड वासियों को दूषित पानी में घुस कर ही जाना होता है.
कई वाडों में नाला नहीं
शहर स्थित आजाद चौक से पुराने पुलिस लाईन जाने वाली मार्ग में दो वाडों का क्षेत्र पड़ता है. बायीं ओर वार्ड 7 एवं दाहिनी ओर वार्ड संख्या 14 का क्षेत्र पड़ता है. इन दो वाडों के विवाद में उक्त मुहल्ले में अब तक नाला का निर्माण नगर पंचायत द्वारा नहीं कराया गया है. जिससे उक्त मुहल्ले के घरों से निलकले वाला दूषित पानी बीच सड़क पर वर्षों से वह रहा है. जिसकी सुधी ना तो नगर पंचायत प्रशासन और ना ही दोनों वार्ड पाषर्द ने अब तक ली है. जिसका खामियाजा वार्ड वासियों को उठाना पड़ रहा है. उन्हें प्रतिदिन दूषित पानी में घुस कर ही इस ओर से उस ओर जाना पड़ता है. वहीं पुराने पुलिस लाईन के समीप ही अभ्यास मध्य विद्यालय एवं टेक नारायाण वासुदेव सरस्वती शिशु मंदिर है. जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बच्चे दूषित पानी में घुसकर ही आते-जाते है. साथ ही लगातार सड़क पर पानी बहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गया है.
कहते हैं अधिकारी
नगर पंचायत में जब वार्डो के विकास के लिए नगर विकास विभाग से राशि प्राप्त होती है तो वार्ड पार्षद के द्वारा अपने -अपने क्षेत्र के समस्यों को लेकर योजनाएं बैठक में प्रस्तुत की जाती है. लेकिन वार्ड पार्षद के द्वारा आजाद चौक से पुराने पुलिस लाईन जाने वाले मार्ग में नाला नहीं है. इसका कभी जिक्र ही नहीं किया गया. जिस वजह से नाला नही बन पाया है.
बीके तरूण, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, बांका