अलग-अलग जगह से शराब के साथ दो गिरफ्तार

पंजवारा/बौंसी : पंजवारा थानाध्यक्ष विमल कुमार ने शनिवार को 90 पाउच देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक बाराहाट थाना के दर्गा पोखर का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक देसी शराब के साथ बिहार की सीमा में […]

पंजवारा/बौंसी : पंजवारा थानाध्यक्ष विमल कुमार ने शनिवार को 90 पाउच देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक बाराहाट थाना के दर्गा पोखर का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक देसी शराब के साथ बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहा है. जिसके आधार पर पंजवारा चेक पोस्ट पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर रही थी. इस क्रम में युवक को भनक मिल गयी और वो पंजवारा के सती काली स्थान के रास्ते पुलिस को चकमा देने की फिराक में चीर नदी में उतर गया. पूर्व से पुलिस ने इस मार्ग पर भी पुलिस जवान को लगा रखा था. जिसके जाल में वो फंस गया.

वहीं बौंसी प्रतिनिधि के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बौंसी पुलिस ने शनिवार को बस स्टैंड से भारी मात्रा में देसी शराब की पाउच के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया है कि शराब तस्कर रजौन थाना क्षेत्र के कटिया गांव निवासी सुनील मंडल बस स्टैंड चौक पर एक बस से चार बोरा में भरा देसी शराब की पाउच उतार कर एक ऑटो गाड़ी में लोड कर रहा था. इसी दौरान पुलिस ने शराब के साथ शराब तस्कर को धर दबोचा. पुलिस ने बोरा में 200 एमएल की 599 देसी शराब की पाउच बरामद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >