बिल बकाया रखने वालों पर विभागीय कार्रवाई शुरू, चल रहा अभियान

बांका : बिजली विभाग ने बकाया बिल के वसूली के लिए जिले भर में एक अभियान चला रखी है. जिसमें 5 हजार से अधिक बकाया बिल रखने वालों उपभोक्ताओं का लाइन डिस्कनेट कर बिल जमा करने के लिए कुछ दिनों का समय दे रहे है. समय सीमा के अंदर अगर उपभोक्ता द्वारा बकाया बिल का […]

बांका : बिजली विभाग ने बकाया बिल के वसूली के लिए जिले भर में एक अभियान चला रखी है. जिसमें 5 हजार से अधिक बकाया बिल रखने वालों उपभोक्ताओं का लाइन डिस्कनेट कर बिल जमा करने के लिए कुछ दिनों का समय दे रहे है. समय सीमा के अंदर अगर उपभोक्ता द्वारा बकाया बिल का भुगतान नहीं किया गया तो उपभोक्ताओं पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ जुर्मान राशि भी वसूली जायेगी. इस आशय की जानकारी देते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडेय ने बताया कि यह अभियान जिले भर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है. जिस उपभोक्ता के पास 5 हजार से अधिक बकाया बिल है उसका लाइन डिस्कनेट कर दिया जा रहा है. आगे उन्होंने बताया कि जनवरी माह से अब तक करीब सात हजार लोगों का लाइन डिस्कनेट कर दिया गया है. इसमें कुछ उपभोक्ता बकाया बिल का भुगतान कर पुन: लाइन चालू करने के लिए आरसीडीसी का रसीद कटा लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >