विश्वकर्मा गांव के पास यात्री शेड से टकरा कर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

स्टेयरिंग में फंसे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने निकाला बाहर कटोरिया : कटोरिया-बेलहर मुख्य सड़क मार्ग पर कटोरिया थाना अंतर्गत विश्वकर्मानगर गांव के निकट गुरूवार की रात्रि साढ़े नौ बजे एक मिनी ट्रक यात्रीशेड से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की स्टेयरिंग में फंसे चालक नंदू कुमार पांडेय ग्राम मथुरा-साहबगंज थाना बेलहर को […]

स्टेयरिंग में फंसे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने निकाला बाहर

कटोरिया : कटोरिया-बेलहर मुख्य सड़क मार्ग पर कटोरिया थाना अंतर्गत विश्वकर्मानगर गांव के निकट गुरूवार की रात्रि साढ़े नौ बजे एक मिनी ट्रक यात्रीशेड से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की स्टेयरिंग में फंसे चालक नंदू कुमार पांडेय ग्राम मथुरा-साहबगंज थाना बेलहर को ग्रामीणों के सहयोग से कटर मशीन से काट कर बाहर निकाला गया. इसमें विश्वकर्मानगर गांव के पुरूषोत्तम शर्मा, उत्तम शर्मा, मनोज शर्मा, ललन शर्मा, पांडव शर्मा, सुमन शर्मा, अमित शर्मा आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी. इसके बाद जख्मी चालक को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक डा एसडी मंडल व डा रवींद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. दुर्घनाग्रस्त मिनी ट्रक (जेएच15एन/6421) मथुरा-साहबगंज के व्यवसायी शंकर प्रसाद भगत की बतायी जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही थाना के अवर निरीक्षक उमाप्रकाश सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. प्राप्त जानकारी के अनुसार देवघर से फॉर्च्यून तेल आदि लोड कर उक्त ट्रक मथुरा-साहबगंज (बेलहर) जा रही थी. विश्वकर्मानगर गांव के निकट अचानक संतुलन बिगड़ने पर ट्रक सड़क किनारे यात्रीशेड से टकरा गयी. यात्रीशेड को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करने के बाद ट्रक सड़क किनारे तामेल के पेड़ में टकरा कर रूकी. बुरी तरह से क्षतिग्रस्त ट्रक केबिन की स्टेयरिंग में चालक नंदू कुमार पांडेय करीब आधा घंटे तक फंसा रहा. जिसे विश्वकर्मानगर के ग्रामीणों ने मानवता व साहस का परिचय देते हुए कटर मशीन के सहारे उसे बाहर निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >