पेयजल को लेकर त्राहिमाम

विभाग उदासीन . कटोरिया में कई माह से वाटर सप्लाइ ठप पेयजल संकट की बाबत स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से कई बार शिकायत की. इसके बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है. कटोरिया : पीएचइडी विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की उदासीनता के कारण कटोरिया बाजार में वाटर सप्लाई पिछले दस […]

विभाग उदासीन . कटोरिया में कई माह से वाटर सप्लाइ ठप

पेयजल संकट की बाबत स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से कई बार शिकायत की. इसके बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है.
कटोरिया : पीएचइडी विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की उदासीनता के कारण कटोरिया बाजार में वाटर सप्लाई पिछले दस दिनों से लगातार ठप है. जिससे यहां शुद्ध पेयजल के लिए हाहाकार मचना शुरू हो गया है. यहां पेयजल सप्लाई की स्थिति गंभीर हो जाने से बाजार वासियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. बाजार के कई उपभोक्ताओं ने बताया कि इस संबंध में पीएचइडी ऑफिस जाकर कई बार शिकायत दर्ज करायी, लेकिन विभागीय अधिकारी व कर्मी उदासीन बने हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार वाटर सप्लाई में लगे लॉक-सिस्टम में लंबे समय से खराबी आयी हुई है.
जिसे स्थानीय कर्मी ठोंक-ठाक कर जैसे-तैसे काम चला रहे थे. इस बार स्प्लैंडल के नीचे के प्लेट में गड़बड़ी हो जाने के कारण जलमीनार से पानी डायरेक्ट हो गया है. बोरिंग द्वारा मोटर पंप के माध्यम से टंकी में जमा किया गया पानी, धीमी रफ्तार से पाईप के माध्यम से बह जाता है. ढलान वाले इलाके में नल में रूक-रूक कर पानी महीन धार से निकलता है. इससे पेजयल की समस्या का निदान भी नहीं हो पाता और पाईप के जरिये जहां-तहां पानी बह कर बर्बाद भी हो जा रहा है. मालूम हो कि बाजार के कई हिस्सों में वाटर सप्लाई से ही घरों का दैनिक कार्य व पेयजल का काम होता है.
विभागीय उदासीनता के कारण कटोरिया बाजार के देवघर रोड, थाना रोड व सूईया रोड के कई हिस्सों में वाटर सप्लाई पिछले कई महीनों से ठप है. पीएचइडी विभाग के कटोरिया स्थित अवर प्रमंडल कार्यालय में पिछले लंबे दिनों से अधिकारी पहुंच ही नहीं रहे हैं. विभाग के कर्मचारियों के भरोसे ही वाटर सप्लाई का कार्य है. कटोरिया में पदस्थापित कनीय अभियंता को जिले के पांच प्रखंडों का प्रभार है. इस कारण वे कटोरिया में समय ही नहीं दे पा रहे. इस स्थिति में कटोरिया वासी अब आंदोलन का भी मूड बना रहे हैं. पेयजल की समस्या को लेकर कभी भी लोग गोलबंद होकर आंदोलन पर उतारू हो सकते हैं. स्थानीय लोगों ने पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता से शीघ्र समस्या का ठोस निदान करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >