मुक्तिधाम के समीप मंटू का हुआ अंतिम संस्कार

बांका : पुलिस मुठभेड़ में मारे गये नक्सली मंटू खैरा के शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर शाम में उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया. जिसके बाद पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच मंगलवार की देर शाम में ही परिजनों द्वारा शहर के स्थानीय चांदन नदी तट स्थित मुक्ति धाम के समीप […]

बांका : पुलिस मुठभेड़ में मारे गये नक्सली मंटू खैरा के शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर शाम में उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया. जिसके बाद पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच मंगलवार की देर शाम में ही परिजनों द्वारा शहर के स्थानीय चांदन नदी तट स्थित मुक्ति धाम के समीप अंतिम संस्कार कर दिया गया. नक्सली की शव को मुखाग्नी मंटू खैरा के पिता के बड़े भाई हुरो वोक्ता ने दी है. हलांकि शव को लेने के लिए मंटू खैरा के गांव से चाची, मां सहित कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >