डायन बता महिला को पीटा, मैला पिलाया

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव में डायन का आरोप लगा अधेड़ महिला को मैला पिलाया गया. मैला पिलाने से पहले पीड़ित महिला को गंदी-गंदी गालियां देते हुए घर से घसीट कर काली मंदिर ले जाया गया. फिर वहां जूता-चप्पल से बेरहमी से पिटायी की गयी. काली मंदिर के पास ही प्लास्टिक के […]

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव में डायन का आरोप लगा अधेड़ महिला को मैला पिलाया गया. मैला पिलाने से पहले पीड़ित महिला को गंदी-गंदी गालियां देते हुए घर से घसीट कर काली मंदिर ले जाया गया. फिर वहां जूता-चप्पल से बेरहमी से पिटायी की गयी. काली मंदिर के पास ही प्लास्टिक के बाल्टी में मैला घोल कर महिला के मुंह पर

उड़ेल दिया गया. इसके बाद आरोपितों ने पीड़ित महिला के घर पर तोड़-फोड़ की. घर से एक अटैची ले जाने व गले से दस भर का चांदी का चेन भी छीनने का आरोप लगाया गया है. यह घटना 18 फरवरी की रात की है. घटना के संबंध में पीड़िता के बयान पर गांव के ही प्रीतम यादव, तरण यादव, कुंदन यादव, मुक्की यादव, बुलाकी यादव, सोनी यादव व नीति यादव, गड़ुरा गांव के पत्तम यादव व चार-पांचअज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना की जानकारी के बाद थाना के अवर निरीक्षक उमाप्रकाश सिंह दल-बल के साथ घोरमारा गांव पहुंचे. सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार हैं. थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने कहा कि घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

बीमार महिला की तबीयत ठीक नहीं होने पर लगाया आरोप
घोरमारा गांव निवासी उत्तम यादव की पत्नी गिरजा देवी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है. इलाज के बावजूद तबीयत ठीक नहीं होने पर गांव की ही अधेड़ महिला पर डायन होने का आरोप लगाया गया. पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर के आंगन में खाना पका रही थी. तभी सभी अभियुक्त घर पहुंचे व उसे घसीटते हुए काली मंदिर ले गये. तरण यादव व सोनू यादव ने कहा कि उसके परिवार को डायन कर दिया है. गांव में पहले भी चार आदमी को मार दिया है. डायन छुड़ाओ अन्यथा, जान मार दिया जायेगा. घटना को लेकर पीड़िता व उसका परिवार काफी दहशत में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >