अब बाहरी चोर गिरोह ने भी दी दस्तक

मुंगेर व खगड़िया में आधा दर्जन चोरी की बाइक बरामद बरामद बाइक में दो बाइक भागलपुर की तिलकामांझी पुलिस गयी थी पार्षद का बुलेट खोजने महेशखूंट भागलपुर : बाइक चोरों ने भागलपुर पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. पहले तो स्थानीय गिरोह ही घटना को अंजाम […]

मुंगेर व खगड़िया में आधा दर्जन चोरी की बाइक बरामद

बरामद बाइक में दो बाइक भागलपुर की
तिलकामांझी पुलिस गयी थी पार्षद का बुलेट खोजने महेशखूंट
भागलपुर : बाइक चोरों ने भागलपुर पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. पहले तो स्थानीय गिरोह ही घटना को अंजाम दे रहे थे, लेकिन अब आस-पास के जिलों के चोर भी चोरी की घटना को अंजाम देने लगे हैं. पिछले दो दिनाें में मुंगेर व खगड़िया में भागलपुर से चोरी गयी बाइक की बरामदगी बताने को काफी है कि अलग-अलग गिरोह घटना को
अब बाहरी चोर…
अंजाम दे रहे हैं. मुंगेर में गिरफ्तार चोर ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि भागलपुर व अन्य जिलों से चोरी की गयी बाइक को मुंगेर में बेचा जाता था. जबकि, मुंगेर से चोरी की गयी बाइक को दूसरे जिलों में बेचा जाता था.
ऐसी में अब हालत यह है कि यदि किसी जिले में बाइक बरामदगी की खबर मिलती है, तो भागलपुर पुलिस भी पहुंच जाती है. रविवार को इस बात की सूचना मिली कि महेशखूंट में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है. इस सूचना पर तिलकामांझी पुलिस महेशखूंट पहुंच गयी. वहां पहुंचने पर जिस मोटरसाइकिल की चोरी हुई थी, वह नहीं थी. तिलकामांझी थाना प्रभारी विजय चंद्र शर्मा ने बताया कि मोटरसाइकिल बरामदगी की सूचना मिलते ही तिलकामांझी पुुलिस महेशखूंट गयी थी, लेकिन वह मोटरसाइकिल नहीं थी. सीएम के यात्रा के पहले मुंदीचक इलाके से एक पार्षद पति की बुलेट मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी थी.
सरगना कोई और, चोरी की घटना को अंजाम दे रहे नये युवक :
बाइक चोरी की घटना में आस-पास के जिलों में कई गिरोह तो सक्रिय हैं. इनमें कई निमुछिये युवक भी शामिल हैं. इतना ही नहीं इस गिरोह का सरगना तो कोई और है, जबकि नये युवकों से घटना को अंजाम दिलाया जाता है. मुंगेर में दो दिन पूर्व जिस गिरोह का खुलासा हुआ, इस गिरोह का सरगना पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका. बताया जाता है कि नये युवकों को पैसे का प्रलोभन देकर चोरी करायी जाती है. चोरी करनेवाले युवक को तय स्थान पर बाइक पहुंचा देने के बाद एक निश्चित रकम दे दिया जाता है. जबकि, गिरोह का सरगना उस बाइक को बेचता है. ऐसे में बाइक बेचने का झंझट नहीं होने से नये युवक जोखिम लेने से नहीं चुकते.
मुंगेर में मिली भागलपुर से चोरी की गयी बाइक:
शनिवार को मुंगेर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा जो दूसरे जिले से चोरी गयी बाइक को मुंगेर में बेचता था. इतना ही नहीं मुंगेर की बाइक को दूसरे जिले में बेचता था. इस गिरोह में एक दर्जन से अधिक युवक शामिल हैं, जिसमें कई निमुछिये भी हैं. लक्ष्मीपुरगढ़ गांव के बहादुर सिंह के घर पर छापेमारी में चोरी की अपाची बाइक बरामद हुई. पुलिस ने बहादुर सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया. बरामद बीआर 08 एच-7324 नंबर की अपाची बाइक भागलपुर से चोरी कर लायी गयी थी. उसकी निशानदेही पर नयारामनगर थाना क्षेत्र के बजरगंजबली नगर नौवागढ़ी निवासी मुरारी साह, नौवागढ़ी निवासी अमित कुमार व रघुनाथसिंह टोला निवासी मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से डब्ल्यूबी16ए-6385 नंबर की काला रंग की स्पलेंडर व बीआर 10टी-5900 नंबर की हीरो डिलक्स बाइक बरामद हुई है. हालांकि इस गिरोह के मुख्य सरगना वारिस टोला नौवागढ़ी निवासी अप्पू खां व महमदा पाटम निवासी पंकज साह की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
खगड़िया में भी गिरोह का खुलासा :
खगड़िया के महेशखूंट थाना पुलिस ने भी रविवार को दुखाटोल निवासी अमित चौरसिया को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया. अमित की निशानदेही पर इस गिरोह के सरगना रहीमपुर निवासी पिंकू चौधरी के पुत्र सत्यम को पकड़ा गया. सत्यम से पूछताछ के आधार पर मानसी के राजाजान गांव से दो बाइक की बरामदगी हुई. बताया जाता है कि इन बाइकों में एक बाइक भागलपुर से चारी की गयी है.
बढ़ी बाइक चोरी की घटनाएं, नहीं हाथ आ रहे चोर
मुंह पर रुमाल ढक देते हैं चोरी की घटना को अंजाम : लगभग दस दिन पूर्व तातारपुर थाना के लालकोठी मोहल्ले से एक अपाची बाइक की चोरी हुई. पीड़ित ने चोर की पहचान के लिए आस-पास में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला. फुटेज में मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक लेकर जाता चोर दिखा. हालांकि बाइक की गति इतनी तेज थी कि हर कोई आश्चर्यचकित रह गया. इतना ही नहीं बाइक ले जानेवाले युवक ने अपने मुंह पर रुमाल ढक रखा था, ताकि पहचान में नहीं आ सके. चोरी की बाइक से भागने के दौरान सामने एक कार के आ जाने से किसी तरह युवक की जान बची, लेकिन वह बाइक लेकर भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >