दस साइकिलों का काटा टायर, भड़के लोग

खदान क्षेत्र से निकल कर केंचुआ व मोहनपुर समेत 15 किमी के दायरे में सीएसएसएफ के जवानों ने फिर 10 मजदूरों की साइकिलों के चक्के का टायर काट दिया. शनिवार को मजदूरों ने 150 रुपये प्रति साइकिल वसूली का आरोप लगाया है. महगामा/बोआरीजोर : राजमहल कोल परियोजना इसीएल में तैनात सीआइएसएफ जवानों द्वारा एक बार […]

खदान क्षेत्र से निकल कर केंचुआ व मोहनपुर समेत 15 किमी के दायरे में सीएसएसएफ के जवानों ने फिर 10 मजदूरों की साइकिलों के चक्के का टायर काट दिया. शनिवार को मजदूरों ने 150 रुपये प्रति साइकिल वसूली का आरोप लगाया है.

महगामा/बोआरीजोर : राजमहल कोल परियोजना इसीएल में तैनात सीआइएसएफ जवानों द्वारा एक बार फिर सीमा क्षेत्र का उल्लंघन करने का मामला तूल पकड़ लिया है. शनिवार को खदान क्षेत्र से बाहर केंचुआ चौक, बसुआ चौक, मोहनपुर, सरवा के पास जवानों ने दबंगई दिखाते हुए दस 10 चालकों का टायर काट डाला है. चार बलेरो पर सवार होकर करीब 14 -15 की संख्या करीब आधे घंटे तक सड़क पर तांडव मचाने के बाद सभी जवान बोलेरो से वापस लौट गये हैं.
अधिकार क्षेत्र का हनन के मामले पर को लेकर जिप सदस्य सुरेंद्र मोहन केशरी के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों व झामुमो कार्यकर्ताओं ने कमांडेंट का पुतला फूंककर विरोध जताया है. इस साइकिल कोयला मजदूरों का कहना था कि सीआइएसएफ के जवान पहले खादान क्षेत्र में ही 150 रुपये की वूसली के बाद कोयला लेकर जाने देता है. मामले को लेकर झामुमों नेता सुरेंद्र मोहन केसरी ने जोरदार विरोध किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >