मिनटाें की दूरी में लगते हैं घंटों परेशानी . रोज लगता है जाम

शहर में आये दिन लगने वाले जाम से ऑफिस जानेवाले कर्मचारियों से लेकर छात्र-छात्रा व अस्पताल जा रहे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बांका : किसी भी शहर का ट्रैफिक फ्लो वहां की प्रशासनिक व्यवस्था को बयां करता है. शहर में सड़क जाम होना अब रोजमर्रा की बात बन गयी है. […]

शहर में आये दिन लगने वाले जाम से ऑफिस जानेवाले कर्मचारियों से लेकर छात्र-छात्रा व अस्पताल जा रहे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

बांका : किसी भी शहर का ट्रैफिक फ्लो वहां की प्रशासनिक व्यवस्था को बयां करता है. शहर में सड़क जाम होना अब रोजमर्रा की बात बन गयी है. ऐसे में पहली बार बांका आने वाले लोगों के मन में शहर के प्रति क्या छवि बनती है यह तो असानी से समझा जा सकता है. जाम के कारण शहरवासी मिनटों में तय होनेवाली दूरी को घंटों में तय करने को मजबूर हैं. शहर में प्रवेश करने के साथ ही लोगों को शिवाजी चौक पर के जाम का सामना करना पड़ता है. वहां से निकलने के बाद लोगों को पोस्ट ऑफिस के समीप,अलीगंज, भागलपुर बस स्टैंड एवं नया टोला मोड़ के समीप सहित अन्य जगहों की जाम से दो-चार होना पड़ता है.
शहर में जाम के कई कारण हैं. कहीं सड़क का अतिक्रमण किया जाना, तो कहीं ट्रैफिक संचालन की समुचित व्यवस्था नहीं होना, तो कहीं सड़कें संकीर्ण होना जाम के कारणों में हैं. इसके अलावा आम लोगों को ट्रैफिक की जानकारी नहीं होना बेतरतीब वाहन चलाना और गलत ढंग से गाड़ी पार्क करना भी जाम के प्रमुख कारणों में शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >