धोरैया (बांका) : पीडीएस खाद्यान्न के माल का भंडारण होने की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी बांका की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने रविवार को अहिरो स्थित राजीव रंजन राइस मिल में छापेमारी की. इस दौरान मिल में 4190 बोरा चावल पाया गया़. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर मिल को सील कर दिया गया. प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मिल संचालक राजीव रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया़.
4190 बोरा चावल बरामद मिल मालिक गिरफ्तार
धोरैया (बांका) : पीडीएस खाद्यान्न के माल का भंडारण होने की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी बांका की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने रविवार को अहिरो स्थित राजीव रंजन राइस मिल में छापेमारी की. इस दौरान मिल में 4190 बोरा चावल पाया गया़. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर मिल को सील कर दिया गया. […]

टीम में शामिल धोरैया बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, रजौन सह प्रभारी एमओ धोरैया डीडी झा व फुल्लीडुमर एमओ शशिकांत राम ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रथमदृष्टया चावल पीडीएस का प्रतीत होता है़. इससे पहले करीब दस बजे ही बौंसी सर्किल इंस्पेक्टर एनएस चौहान व धोरैया थाना के एसआइ राजेश कुमार मिल पर पहुंच गये थे़.
उसके बाद दो बजे टीम पहुंची, करीब तीन घंटे तक लगातार जांच चलती रही़. जांचोपरांत रजौन एमओ ने बताया कि मिल में तीन तरह का चावल पाया गया़. इसमें कुछ बोरे पर मिलवाला ही स्टीकर लगा है, जो नियमानुकूल नहीं है़. कुछ पैक्सों जयपुर, बटसार आदि का मोहर बोरे पर अंकित है. वहीं कुछ बोरे ऐसे हैं, जिसमें कोई स्टीकर नहीं है.