बांका में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

कटोरिया (बांका) : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत के दहगिलवा गांव में दहेज लोभी ससुरालवालों ने विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान जूली देवी (23) पति जितेंद्र दास ग्राम दहगिलवा के रूप में हुई है. मृतका का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके ससुरालवालों की ओर से दहेज में मांगी […]

कटोरिया (बांका) : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत के दहगिलवा गांव में दहेज लोभी ससुरालवालों ने विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान जूली देवी (23) पति जितेंद्र दास ग्राम दहगिलवा के रूप में हुई है. मृतका का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके ससुरालवालों की ओर से दहेज में मांगी गयी 50 हजार रुपये की मांग को उसके मायकेवाले पूरी नहीं कर सके.

मृतका के मामा दिलीप कुमार दास ग्राम चेंगाखार (फुल्लीडुमर थाना) के फर्द बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है. इसमें मृतका के पति जितेंद्र दास, ससुर कामेश्वर दास व सास रामवतिया देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के नामजद अभियुक्त सह मृतका की सास रामवतिया देवी को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >