कटोरिया (बांका) : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत के दहगिलवा गांव में दहेज लोभी ससुरालवालों ने विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान जूली देवी (23) पति जितेंद्र दास ग्राम दहगिलवा के रूप में हुई है. मृतका का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके ससुरालवालों की ओर से दहेज में मांगी गयी 50 हजार रुपये की मांग को उसके मायकेवाले पूरी नहीं कर सके. मृतका के मामा दिलीप कुमार दास ग्राम चेंगाखार (फुल्लीडुमर थाना) के फर्द बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है. इसमें मृतका के पति जितेंद्र दास, ससुर कामेश्वर दास व सास रामवतिया देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के नामजद अभियुक्त सह मृतका की सास रामवतिया देवी को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया.
कटोरिया : दहेज की खातिर विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या
कटोरिया (बांका) : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत के दहगिलवा गांव में दहेज लोभी ससुरालवालों ने विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान जूली देवी (23) पति जितेंद्र दास ग्राम दहगिलवा के रूप में हुई है. मृतका का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके ससुरालवालों की ओर से दहेज में मांगी […]

शादी के बाद से ही करने लगे थे प्रताड़ित : जूली देवी की शादी अप्रैल 2013 ई में दहगिलवा गांव में हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालवालों की ओर से दहेज में पचास हजार रुपये की मांग करते हुए विवाहिता जूली देवी को बराबर प्रताड़ित व मारपीट की जाती थी. कई बार रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ पंचायत कर विवाद को सुलझा लिया जाता था, लेकिन शुक्रवार की देर रात्रि पुन: लाठी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई करते हुए हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना के बाद ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार व सअनि पवन कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. कांड के अन्य दो अभियुक्त फरार हैं. इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.