राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज, सभी तैयारियां पूरी

आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया से जागरूकता के लिए बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी कटोरिया : 10 फरवरी शुक्रवार को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता हेतु गुरूवार को आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया से जागरूकता हेतु प्रभात-फेरी निकाली गयी. प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश प्रसाद साह के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी में आदर्श मध्य विद्यालय […]

आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया से जागरूकता के लिए बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

कटोरिया : 10 फरवरी शुक्रवार को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता हेतु गुरूवार को आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया से जागरूकता हेतु प्रभात-फेरी निकाली गयी. प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश प्रसाद साह के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी में आदर्श मध्य विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रभात-फेरी में शामिल बच्चे ‘कृमि की गोली खायेंगे, अपना स्वास्थ्य बनायेंगे’, ‘कृमि से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा’ आदि जागरूकता नारे लगाये जा रहे थे. प्रभात फेरी में छात्रा काजल, सोनल, जूही प्रवीण, मुस्कान, रिचा, श्रुति, प्रीति, सुमन, साक्षी, ट्विंकल, शिवानी, शेरूण निशा, छात्र आयुष, मिनाज आदि ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश प्रसाद साह ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर दस फरवरी को कृमि नियंत्रण एल्बेंडाजोल की दवाई स्कूलों एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से नि:शुल्क दी जायेगी. इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश प्रसाद साह, सहायक शिक्षक विजय कुमार सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, रश्मि सिंह, करूणा रानी, सुरभि स्वराज, सुबोध मिश्रा, विजय कुमार, गार्ड सुरेश यादव, गणेश यादव आदि मौजूद थे. इधर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत कई स्कूलों का निरीक्षण कर दवा की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की. साथ ही बच्चों को अपने सामने दवा खिलाने का निर्देश भी दिया.
कृमि उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ: कटोरिया . कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में गुरुवार की शाम कृमि उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल ने की. इस क्रम में उन्होंने छात्राओं को एलबेंडाजोल की टेबलेट खिला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. साथ ही बताया कि 10 फरवरी शुक्रवार को एक से उन्नीस वर्ष तक के बच्चों व छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवा खिलानी है. छूटे बच्चों को पुन: 15 फरवरी को दवा खिलायी जायेगी. इस मौके पर अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद यादव, वार्डन कनकलता, एकाउंटेंट सुदीप उर्फ सोनू गुप्ता आदि मौजूद थे.
बांका प्रतिनिधि के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरपीएस रंजन ने गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र निर्गत कर निर्देश जारी किया है कि शुक्रवार को जिले भर के सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. 10 फरवरी को पूर्व नियोजित होने वाले संत रविदास जयंती के घोषित अवकाश पर निदेशक ने कहा है कि अवकाश तालिका के द्रष्टव्य की कंडिका 9 में यह अंकित है कि राज्य के सभी राजकीयकृत परियोजना उच्च विद्यालयों में जयंतियां आयोजित की जायेगी. सभी जयंतियों के दिन विद्यालय खुले रहेंगे. राज्य से मिले पत्र के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी शास्वतानंद झा ने जिले भर के सभी विद्यालयों के प्रधान को निर्देश जारी किया है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालय, मदरसा, संस्कृत विद्यालयों में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाये जाने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी है. इस दौरान सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और बच्चों को दवा खिलायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >