तीन बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण प्रत्येक बैठक में लायें प्रगति रिपोर्ट

बांका : जिला समन्वय समिति की बैठक बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता डीडीसी प्रदीप कुमार ने की. बैठक में सर्वप्रथम इंदिरा आवास योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की गयी.न्यूंतम पूर्णता उपलब्धि वाले तीन प्रखंडों शंभूगंज, बेलहर एवं बाराहाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण […]

बांका : जिला समन्वय समिति की बैठक बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता डीडीसी प्रदीप कुमार ने की. बैठक में सर्वप्रथम इंदिरा आवास योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की गयी.न्यूंतम पूर्णता उपलब्धि वाले तीन प्रखंडों शंभूगंज, बेलहर एवं बाराहाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही साथ रूफ लेवल तक निर्मित कुल 1017 आवासों को अविलंब पूर्ण कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया.

आवास पूर्ण कराये जाने के संबंध में सभी बीडीओ को हठी लाभुकों को सफेद नोटिस, लाल नोटिस तथा सर्टिफिकेट केस करने एवं प्रत्येक माह प्रगति प्रतिवेदन के साथ निर्गत नोटिस से संबंधित प्रतिवेदन भी समर्पित करने का निर्देश दिया गया.
साथ ही बैठक में डीडीसी के द्वारा यह भी कहा गया कि वर्ष 2013-14 तथा 2014-15 का इंदिरा आवास बगैर शौचालय निर्माण के पूर्ण नहीं माना जायेगा. वर्तमान में शौचालय निर्माण कार्य विलोपित किया गया है. उक्त शौचालय को एसबीएम से निर्माण कराने का निर्देश दिया गया. वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2015-16 तक वितरित शत प्रतिशत इंदिरा आवास को सप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर व्यक्तिगत अभिरूची के साथ पूर्ण करने एवं आवास सॉफ‍्ट पर अपलोड करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया.
इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्णित निर्देश के आलोक में वित्तीय वर्ष 2016-17 अंतर्गत योग्य लाभुकों को आवास की सहायता दिये जाने हेतु लाभुकों की सूची आवास सॉफ‍्ट से डाउनलोड कर प्रखंड के अभिलेख से मिलान करने तदुपरांत निर्मित सूची सत्यापन करते हुए एक सप्ताह के अंदर ग्राम सभा में अनुमोदित कराकर तथा अपत्ति निराकरण करने के बाद आवास सॉफ‍्ट पर अपलोड कराने सहित विभागीय पत्र में वर्णित संपूर्ण निर्देश का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया.
साथ ही डीडीसी ने उपस्थित पदाधिकारियों को आदेश दिये की जनवितरण से जुड़े मामले का निष्पादन तुरंत करें. पेंशन से संबंधित सभी योजना की समीक्षा प्रखंडवार करने के बाद जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. जिला कल्याण से संबंधित मामले में माडा योजना से संबंधित अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीपीआरओ, निदेशक सामाजिक सुरक्षा, एडीपीआरओ सहित सभी बीडीओ व सीडीपीओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >