आधा-अधूरा नाला निर्माण से परेशान हैं वार्डवासी

बांका : नगर पंचायत के उदासीनता के कारण शहर के कई वार्डो में अब तक जल निकासी का पर्याप्त नली-नाला नहीं बन पाया है. जिससे वार्डवासी आज भी गंदे नाले के बीच जीवन-यापन करने को विवश है. यह आलम शहर के लगभग सभी वार्डो में कमोवेश मौजूद है. इसी कड़ी में शहर के वार्ड संख्या […]

बांका : नगर पंचायत के उदासीनता के कारण शहर के कई वार्डो में अब तक जल निकासी का पर्याप्त नली-नाला नहीं बन पाया है. जिससे वार्डवासी आज भी गंदे नाले के बीच जीवन-यापन करने को विवश है. यह आलम शहर के लगभग सभी वार्डो में कमोवेश मौजूद है. इसी कड़ी में शहर के वार्ड संख्या 8 करहरिया मुहल्ला के लोगों को भी आये दिन नाले की गंदगी से दो-चार होना पड़ रहा है. मालूम हो कि पूरे करहिया मुहल्ला सहित शिवाजी चौक,

बस स्टैंड व शास्त्री चौक आदि का पानी निकासी करहरिया वार्ड से हो रही है. नगर पंचायत प्रशासन ने गत वर्ष में ही इस वार्ड के मुख्य नाला का आधा अधूरा निर्माण कार्य कर छोड़ दिया है. जिससे बाजार सहित पुरे वार्ड का पानी दुर्गा स्थान के समीप जमा रहता है. इस नाला का आगे पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दुर्गा स्थान के आस-पास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है. नाला में बज-बजाते कीड़े एवं गंदगी से आस-पास के लोगों के बीच आये दिन कई गंभीर बिमारी होने की अशंका बनी हुई है.

साथ ही साथ सड़ांध बदबु एवं मच्छर आदि का प्रकोप जारी है. वार्ड के लोगों को दिन भी मच्छरों से बचने के लिए घरों में मच्छरदानी लगाकर रहना पड़ रहा है. मुहल्लेवासी अक्सर इन जगहों से नाक में रूमाल आदि लगाकर पार करते है. स्कूली बच्चों को भी इस सड़क से पार करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

गंदगी से मुहल्ले में मच्छर बढ़ा
वहीं मुहल्ले के विभिन्न गलियों में गंदगी व कचरा जमा होने से मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ा है. इसको लेकर मुहल्लावासी का कहना है कि नगर पंचायत में मौजूद फांगिंग मशीन शोभा की वस्तु बनी हुई है. लोगों का कहना है कि इस वार्ड में कभी भी फांगिंग मशीन नहीं चलाया गया है और न ही साफ-सफाई के लिए ब्लिचिंग पाउडर आदि का छिड़काव किया जाता है.
कहते हैं लोग
मुहल्लावासी करूणा देवी, संगीता देवी, सुलोचना देवी, गुड्डी झा, नीलम देवी, मुनचुन झा, रजनीकांत, प्रीतम झा, आजाद झा, जूसी झा, राज्योति देवी ने बताया कि यहां सालों भर गंदा पानी व कचरा जमा रहता है. जिससे मुहल्ले के लोगों को काफी परेशानी का सामना कराना पड़ता है. जबकि पूरे मुहल्ला का पानी वार्ड नंबर 8 से होकर ही चांदन नदी में निकलती है. जो नाला आगे नहीं बनाया गया है. नगर प्रशासन ने विगत वर्ष नाला निर्माण के लिए जेसीबी लगाकर नाला को गड्ढा किया था. जिसे आज तक पुरा नहीं किया गया और नाला में लगातार पानी व कचरा जमा हो जाने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है.
मुहल्लावासी ने कहा है कि नाला की नियमित सफाई भी नहीं हो रही है. जिससे गंदे नाला का पानी अक्सर वार्ड के सड़कों पर बहते रहती है और लोगों को इसी गंदे पानी होकर प्रतिदिन गुजरना होता है. कई लोग अक्सर बिमार पड़ रहे है. जिसे देखने वाला कोई भी नहीं है. कई बार लोगों ने इनकी शिकायत नगर प्रशासन से भी की लेकिन इस पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. स्थानीय वार्ड पार्षद भी अंजान बने हुए है.
कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता बीके तरूण ने कहा है कि समय-समय पर नगर पंचायत क्षेत्र की साफ-सफाई कराया जाता है. अधूरे पड़े नाला निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >