चोरी के तीन वाहन हुए बरामद

बांका : दिल्ली के द्वारिका थाना क्षेत्र से चोरी की तीन लग्जरी गाड़ी को दिल्ली व बांका पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों से तीनों वाहनों को बरामद कर लिया है. वाहन के साथ एक व्यक्ति को भी संदेह के आधार पकड़ा है. जिससे पूछताछ की जा रही है. इस संबंध […]

बांका : दिल्ली के द्वारिका थाना क्षेत्र से चोरी की तीन लग्जरी गाड़ी को दिल्ली व बांका पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों से तीनों वाहनों को बरामद कर लिया है. वाहन के साथ एक व्यक्ति को भी संदेह के आधार पकड़ा है. जिससे पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20-25 दिन पूर्व दिल्ली द्वारिका थाना क्षेत्र से कई लग्जरी गाड़ी चोरी हुई है. जिस पर दिल्ली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गाड़ी बरामद के बांका थाना पहुंचा. जहां बांका पुलिस के सहयोग से सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दिनों भर छापेमारी की गयी.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बेहरा गांव, गोड़ा गांव एवं जितारपुर गांव से तीन लग्जरी वाहनों को जब्त कर थाना लाया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया तीन वाहन के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. उक्त गिरफ्तार व्यक्ति के निशान देही पर देर रात पुलिस क्षेत्र में छापेमारी कर रही है.
गाड़ी खड़ी करने को ले मारपीट : शहर स्थित डोकानिया पेट्रोल पंप के समीप ऑटो व ट्रैक्टर मजदूर के बीच गाड़ी लगाने को लेकर विवाद को गया. जिसमें दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होना शुरू हो गया. सूचना पाकर पुलिस बल भी घटना स्थल पर पहुंचे तब तक दोनों पक्ष के लोग निकल चुके थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >