मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ाया शराब माफिया

बौंसी : बांका-हंसडीहा मुख्य मार्ग झारखंड का समीपवर्ती इलाका होने की वजह से प्रतिदिन इस रास्ते से शराब माफिया शराब लेकर बिहार में प्रवेश करने का सिलसिला अब भी जारी है. शुक्रवार को भी शराब की बड़ी खेप लेकर शराब माफिया भलजोर के रास्ते बिहार में प्रवेश तो कर गये लेकिन अपनी ही गलतियों की […]

बौंसी : बांका-हंसडीहा मुख्य मार्ग झारखंड का समीपवर्ती इलाका होने की वजह से प्रतिदिन इस रास्ते से शराब माफिया शराब लेकर बिहार में प्रवेश करने का सिलसिला अब भी जारी है. शुक्रवार को भी शराब की बड़ी खेप लेकर शराब माफिया भलजोर के रास्ते बिहार में प्रवेश तो कर गये लेकिन अपनी ही गलतियों की वजह से ही शराब माफिया एसटीएफ के जाल में बुरी तरह से फंस गये. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के गिरीडीह से ट्रक चालक धनबाद निवासी आनंद गोस्वामी शराब की ट्रक लेकर बेगुसराय के लिए चला तो रास्ते में ट्रक के खलासी से किसी बात को लेकर अनबन हो गयी. जिसके बाद खलासी ट्रक चालक का 22 हजार रुपया और मोबाईल लेकर मौके से फरार हो गया.
इसकी वजह से ट्रक चालक और शराब माफिया शेखपुरा निवासी अश्विनी कुमार के बीच बातचीत का संपर्क टूट गया. हालांकि बिहार प्रवेश करने से पहले ट्रक चालक ने रास्ते के किसी ढाबे से शराब सरगना को फोन कर मामले की जानकारी दी. इस बीच शराब सरगना संपर्क टुटने की वजह से बौखलाया हुआ अपना ट्रक ढूंढते हुए उक्त ढाबे के पास पहुंच गया.
वहीं दूसरी ओर एसटीएफ आईजी ने गुप्त सूचना के आधार पर एसआई विकास सिंह के नेतृत्व में गठित आठ सदस्यीय टीम को मामले की जानकारी दी. एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर नवगछिया के रास्ते बेगुसराय जायेंगे. पिछले पांच दिनों से एसटीएफ की टीम नौगछिया एवं भागलपुर की खाक छान रही थी. हालांकि इसके लिए टावर डंप कर तस्करों के मोबाईल को सर्विलांस पर लिया गया. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर जब चालक ने ढाबे से अपने सरगना को फोन किया तो एसटीएफ की टीम भी ढाबे पर पहुंच गयी और बिहार प्रवेश करते ही अपराधियों को अपने गिरफ‍्त में ले लिया. जिसके बाद ट्रक चालक ने पूरे मामले का खुलासा किया.
वहीं सूत्रों की मानें तो शराब की ये बड़ी खेप इसके पूर्व भी कई बार गिट्टी, बालू व अन्य सामान लदे ट्रकों से चोरी छुपे इस रास्ते से लाया जा रहा है. चेकपोस्ट के पास आबकारी विभाग भी ऐसे मामले में कुछ नहीं कर पा रहे हैं. झारखंड का समीपवर्ती इलाका जंगली क्षेत्रों से घिरे होने के कारण शराब माफिया अपने कारोबार में सफल हो जा रहे हैं. ये माफिया बड़ी आसानी से पोड़ैया हाट थाना क्षेत्र के गोलहट्ठी के रास्ते, पंजवारा के रास्ते व सरैया के रास्ते होकर आसानी से प्रवेश कर जाते हैं.
हालांकि बौंसी पुलिस अपने क्षेत्र में शराब माफिया पर लगातार कड़ी नजर लगा रखी है. जिससे अबतक करीब दो दर्जन छोटे-बड़े तस्करों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही स्थानीय पुलिस ने अबतक अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्टा, इंडिगो, अल्टो एवं ऑटो वाहन आदि को जब्त किया है और इन वाहनों से करीब एक हजार बोतल शराब भी बरामद किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >