कटोरिया : कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में वसंत पंचमी के मौके पर बुधवार की देर रात श्रद्धा व भक्ति के साथ भोलेनाथ का तिलकोत्सव किया गया. इस क्रम में ठाकुरबाड़ी के पुजारी प्रमोद पांडेय ने विधि विधान के साथ अभिषेक, श्रृंगारी पूजा व आरती करायी. परंपरा के अनुसार आभूषण, पीतांबरी वस्त्र, बर्तन, फल, नैवेद्य चढ़ाया गया. इस दौरान मां पार्वती की भी भव्य पूजा की गयी. बाबा के तिलक के दौरान ठाकुरबाड़ी परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. मौके पर जिला पार्षद इंदिरा गुप्ता, मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, विजय आनंद, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजाराम भगत, संजय गुप्ता, बलराम साह, गणेश तम्बोली, अभय गुप्ता, मोनू तम्बोली आदि मौजूद थे.
भोलेनाथ का तिलकोत्सव भक्ति . वसंत पंचमी के मौके पर आयोजन
कटोरिया : कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में वसंत पंचमी के मौके पर बुधवार की देर रात श्रद्धा व भक्ति के साथ भोलेनाथ का तिलकोत्सव किया गया. इस क्रम में ठाकुरबाड़ी के पुजारी प्रमोद पांडेय ने विधि विधान के साथ अभिषेक, श्रृंगारी पूजा व आरती करायी. परंपरा के अनुसार आभूषण, पीतांबरी वस्त्र, […]

कलश-यात्रा के साथ नौ दिवसीय रामकथा शुरू : चांदन. चांदन दुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रामकथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. दुर्गा मंदिर परिसर से पांच सौ एक महिला श्रद्धालु व कुंआरी कन्या अपने सिर पर पूजन कलश लेकर चांदन हाट होते हुए नदी पहुंची. यज्ञ के आचार्य बिपिन चंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र सरोवर का जल कलश में भरवाया. इसमें लालमोहन पांडेय, रूपेश पांडेय, उपेंद्र पांडेय, अवध किशोर पांडेय, सोहन पांडेय व नरेंद्र पांडेय ने सहयोग किया. इधर नौ दिवसीय श्रीरामकथा यज्ञ को सफल बनाने के लिए आयोजन कमेटी के अध्यक्ष विक्रम कुमार दूबे, सचिव राजकुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रियचंद आजाद, प्रमुख रवीश कुमार, मुखिया छोटन मंडल, अरूण मिस्त्री, तरूण दूबे, मिथलेश शर्मा आदि थे.