तीन शराब कारोबारी गिरफ्तार अभियान . भारी मात्रा में बरामद की गयी शराब

पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के कुटिया के समीप से एक कार में शराब लेकर जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया. रजौन : रजौन थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान बुधवार को रजौन के कुटिया के समीप एक इंडिका कार पर सवार तीन युवकों को भारी मात्रा में अबैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया […]

पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के कुटिया के समीप से एक कार में शराब लेकर जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया.

रजौन : रजौन थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान बुधवार को रजौन के कुटिया के समीप एक इंडिका कार पर सवार तीन युवकों को भारी मात्रा में अबैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार होली में शराब के शौकीनों के लिए अभी से कारोबारी शराब का स्टांक करने में लगे हैं. बुधवार को रजौन थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक हरेन्द्र कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से इंडिका कार से ले जा रहे विभिन्न प्रकार के विदेशी शराब के 247 बोतल के साथ उक्त तीनों को पकडकर थाना लायी और तीनों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली. गिरफ्तार युवक रितिक कुमार जगदीशपुर प्रखंड के टूट्टा पुल का रहने वाला बताया जा रहा है. जबकि इसके साथ अन्य दो लड़का सुनील कुमार व सुमीत कुमार इसी प्रखंड के बलुआचक के रहने वाला है.
गिरफ्तार युवक में से एक सुनील कुमार डी एन सिंह महाविद्यालय का छात्र है. बरामद शराब में 180 एमएल का आरएस 96 बोतल, 375 एमएल का 68 बोतल, 375 एमएल का रम 35 बोतल, 750 एमएल का आरएस 24 बोतल के अलावे गॉड फादर का 500 एमएल वाला 24 बोतल बीयर भी बरामद किया है. पुलिस ने उक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >