चांदन : चांदन थाना क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत अंतर्गत सुखनिया जोर के निकट एक विवाहिता के साथ वहशी दरिंदे द्वारा दुष्कर्म का असफल प्रयास किया गया. जब पीडि़ता ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी ने उसका गला दबा कर जान मारने की भी कोशिश की. शोर सुन कर पीडि़ता का देवर मौके पर पहुंचा, तभी उसकी जान बच सकी. घटना के संबंध में पीडि़ता के बयान पर गांव के ही कालेश्वर कोड़ा के पुत्र भवेश कोड़ा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक भवेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार
चांदन : चांदन थाना क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत अंतर्गत सुखनिया जोर के निकट एक विवाहिता के साथ वहशी दरिंदे द्वारा दुष्कर्म का असफल प्रयास किया गया. जब पीडि़ता ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी ने उसका गला दबा कर जान मारने की भी कोशिश की. शोर सुन कर पीडि़ता का देवर […]
