बांका : सदर थाना के मुख्य गेट के समीप से बुधवार को झपट्टामार गिरोह के सदस्य ने पुलिस को कड़ी चुनौती देते हुए एक राहगीर से करीब 15 हजार रूपया छीनकर चंपत हो गया. जानकारी के अनुसार राहगीर सदर थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव निवासी शिवचरण यादव बैंक से रूपये निकाल कर पैदल घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान मोटर साइकिल सवार दो झपटमार ने पीछे से उक्त व्यक्ति झोला में रखे रूपये को लेकर फरार हो गया. जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बाद में थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने झपटमार मोटर साइकिल सवार का पीछा किया लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने में असफल रहे. इधर दिन दहाड़े इस तरह की घटना थाना के समीप होने से शहर में दिनों भर चर्चा का माहौल बना रहा. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
थाना गेट के पास 15 हजार की लूट
बांका : सदर थाना के मुख्य गेट के समीप से बुधवार को झपट्टामार गिरोह के सदस्य ने पुलिस को कड़ी चुनौती देते हुए एक राहगीर से करीब 15 हजार रूपया छीनकर चंपत हो गया. जानकारी के अनुसार राहगीर सदर थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव निवासी शिवचरण यादव बैंक से रूपये निकाल कर पैदल घर की […]
