शराब के नशे में युवक गिरफ्तार

बौसी : बौंसी पुलिस ने सोमवार की रात शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि स्टेशन रोड से एक यात्री ने सूचना दी थी कि उक्त युवक शराब के नशे में है और राहगीरों को परेशान कर रहा है. जिसके बाद यह कार्रवाई […]

बौसी : बौंसी पुलिस ने सोमवार की रात शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि स्टेशन रोड से एक यात्री ने सूचना दी थी कि उक्त युवक शराब के नशे में है और राहगीरों को परेशान कर रहा है. जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है. युवक बाजार के सदाबहार सिनेमा के पास का रहने वाला है. जिसका नाम राहुल कुमार सिंह है. वह शराब के नशे में एक युवक के साथ मारपीट कर रहा था जिसकी सूचना पर उसे पकड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >