बेघर का घर बसाने आगे आये मुहल्लावासी

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने खाली कराया घर बांका : रविवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस द्वारा घर खाली कराये जाने से परेशान मो नीलम देवी के पक्ष में करहरिया मुहल्लावासी आगे आ गया है. सोमवार को करहिरया मुहल्ला के दर्जनों मुहल्लावासी ने गरीब परिवार के साथ हो रहे इस तरह की घटना […]

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने खाली कराया घर

बांका : रविवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस द्वारा घर खाली कराये जाने से परेशान मो नीलम देवी के पक्ष में करहरिया मुहल्लावासी आगे आ गया है. सोमवार को करहिरया मुहल्ला के दर्जनों मुहल्लावासी ने गरीब परिवार के साथ हो रहे इस तरह की घटना का विरोध जताया है और करहरिया वासी ने चंदा-चिट्टा कर महाजन सुदीन साह का लिया गया कर्ज उन्हें वापस कर देने का निर्णय लिया है. मानवता को लेकर मुहल्ला के कई बड़े कारोबारी भी मो नीलम देवी के पुर्नवास को आगे आ गये है. लोगों का कहना है कि महाजन सुदीन साह से बात कर उनको सारा पैसा वापस कर पीड़ित परिवार को अपने ही मकान में रहने देने की अपील करेंगे और अगर बात नहीं बनी तो मुहल्लावासी अलग से जमीन खरीद कर पीड़ित परिवार का पुर्नवास करायेंगे. उधर पीड़ित नीलम देवी ने बताया है
कि उनके पति स्व महेंद्र पोद्दार ने महाजन से कुल 40 हजार रूपया व्यापार में लिया था. जिसकी सुद समेत आधी राशि वापस भी कर दिया गया था. लेकिन पूरा पैसा नहीं दे पाने पर जमीन हड़पने की नियत से महाजन ने सादे स्टांप पर वहला फूसला कर पति से हस्ताक्षर करा लिया था. जिसकी जानकारी हम लोगों को नहीं थी. इसी बीच उनकी अकास्मिक मौत हो गयी और पति की मौत होने के तुरंत बाद महाजन ने सड़क किनारे की एक रूम को जबदस्ती कर्ज का हवाला देकर अपने कब्जे में ले लिया है. हम लोग समझ रहे थे कि महाजन का हिसाब चुकता हो गया. लेकिन उनकी नजर मेरी बचे एक और कमरा पर था. जिसको लेकर महाजन कोर्ट चले गये और पुलिस के सहारे मुझे तीन नाबालिग बच्ची के साथ बेघर कर दिया और घर के सारा समान को सड़क पर फेंक दिया. आगे उन्होंने प्रशासन से अपने ही घर में रहने की गुहार लगायी है और इस वावत एक आवेदन लोक शिकायत निवारण केंद्र में भी दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >