प्रखंड के कई सरकारी व प्राइवेट स्कूल व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध ढंग से शामिल होकर कटोरिया क्षेत्र में बनी मानव शृंखला की रौनक बढ़ायी.
कटोरिया : कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के वासियों ने भी मद्य निषेध दिवस पर निकली मानव शृंखला में स्कूल व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं व जन व प्रतिनिधि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इसमें आइडियल होली मिशन आवासीय विद्यालय, संत जेवियर्स स्कूल, महात्मा गांधी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, प्रतिभा भाष्कर, एसएसपी यादव इंटर कॉलेज, आदर्श मध्य विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय राधानगर आदि के छात्र-छात्राओं की भूमिका काफी सराहनीय रही. संबंधित स्कूल व कॉलेजों के प्राचार्य, प्रोफेसर, शिक्षक-शिक्षिका शृंखला के दौरान मुस्तैद दिखे.
वहीं कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दोनों ने साथ-साथ कड़ी से कड़ी जोड़ कर मानव-शृंखला बनायी. कटोरिया चौक पर जिला पार्षद इंदिरा गुप्ता, मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, सरपंच नरगिस सिंह, पंसस मनिता देवी, वार्ड सदस्य अशोक केशरी के साथ-साथ सभी सरकार व प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, व्यवसायियों, पीडीएस ने मानव शृंखला बनायी. प्रमुख प्रमोद कुमार मंडल, उपप्रमुख बालेश्वर दास, बीडीओ प्रेमप्रकाश, सीओ विजय कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, पीओ संजीव कुमार सिंह, बीसीओ प्रमोद कुमार आदि विधि-व्यवस्था व मानव शृंखला की मोनिटरिंग करते रहे. देवासी में मुखिया उर्मिला देवी, कठौन में मुखिया फूलो देवी, घोरमारा में मुखिया नीरज कुमार, मनिया में मुखिया शारदा देवी आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों में मानव शृंखला की कड़ी को जोड़ कर शराबबंदी के विरूद्ध चलाये गये अभियान का पूरजोर समर्थन किया. इसमें बसमत्ता मुखिया सच्चिदानंद यादव, हड़हार मुखिया टुसिया देवी, जमदाहा मुखिया रानी कुमारी, बड़वासिनी मुखिया उगन ठाकुर, लकरामा मुखिया कमलाकांत यादव, कोल्हासार मुखिया बसीम हुसैन, कटियारी मुखिया गुल्टी हेंब्रम, जयपुर मुखिया मालती मुर्मू आदि ने भी सराहनीय योगदान किया.
आयोजन को सफल बनाने में औंकार यादव, चिरंजीव यादव, प्रकाश यादव, सुरेंद्र उर्फ पप्पू यादव, अखिलेश्वर यादव, भोला प्रसाद यादव आदि ने भी अहम भूमिका निभायी.
