शराबबंदी सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद है : नीतीश

बांका : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय यात्रा के तहत आज बांका में हैं. सीएम नीतीश कुमार ने बांका में लोगों से अपील करते हुए कहा कि 21 जनवरी को वे मानव श्रृंखला में शामिल हों. नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि शराबबंदी सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद है. मुख्यमंत्री ने सिंघेश्वरी गांव में […]

बांका : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय यात्रा के तहत आज बांका में हैं. सीएम नीतीश कुमार ने बांका में लोगों से अपील करते हुए कहा कि 21 जनवरी को वे मानव श्रृंखला में शामिल हों. नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि शराबबंदी सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद है. मुख्यमंत्री ने सिंघेश्वरी गांव में हाइस्कूल खोलने की घोषणा करते हुए, जिले में हुए सात निश्चय योजनाओं की प्रगति को देखकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी. सीएम ने इस दौरान कुढ़रो के सिंघेश्वरी में सात निश्चय योजनाओं का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री निश्चय यात्रा पर हैं, इस दौरान सात निश्चय की योजनाओं का निरीक्षण भी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >