जमीन विवाद में गोली मार महिला की हत्या

फुल्लीडुमर : थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार की देर रात एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. बेलसीरा गांव निवासी जवाहर तांती व बगल के पप्पु यादव में पिछले कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. पप्पु यादव व उसके परिजन जवाहर तांती […]

फुल्लीडुमर : थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार की देर रात एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. बेलसीरा गांव निवासी जवाहर तांती व बगल के पप्पु यादव में पिछले कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. पप्पु यादव व उसके परिजन जवाहर तांती के जमीन पर जबरन शौचालय निर्माण करा रहे थे.

इसी बात को लेकर दोनों में पिछले कई दिनों से कहासुनी चल रही थी. मृतका के परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात लक्ष्मी देवी घर के बरामदे पर सो रही थी. इसी दौरान पूर्व से घात लगाकर बैठे गांव के दबंग पप्पु यादव, बरूण यादव, काले यादव, नित्यानंद यादव, चमरू यादव, अशोक यादव पहुंचे और गोलीबारी करने लगे. इसमें लक्ष्मी देवी को गोली लगते ही उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. इसके बाद सभी अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले.
घटना की सूचना फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार को मिलते ही दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका की पुत्री खुशबू कुमारी के बयान पर पुलिस उक्त सभी लोगों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है.
फुल्लीडुमर के बेलसीरा गांव की घटना
पुत्री ने गांव के आधा दर्जन लोगों पर दर्ज कराया मामला
जमीन विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >