बचा रहे हैं लोगों की जिंदगी

बौंसी : बौंसी बाजार में शराब बंदी के पूर्व शराब बेचने वाले रामदेव यादव अब दवा बेचने का काम करने लगे हैं. इस बारे में उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शराब बंदी के बाद वो कुछ दिनों तक भटकते रहे. अंत में उन्होंने दवा की दुकान खोल ली है. अब वो लोगों की जिंदगी बचाने […]

बौंसी : बौंसी बाजार में शराब बंदी के पूर्व शराब बेचने वाले रामदेव यादव अब दवा बेचने का काम करने लगे हैं. इस बारे में उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शराब बंदी के बाद वो कुछ दिनों तक भटकते रहे. अंत में उन्होंने दवा की दुकान खोल ली है. अब वो लोगों की जिंदगी बचाने का कार्य कर रहे हैं. अपने जीवन में आये बदलाव के संबंध में उन्होंने बताया कि शराब से होनेवाले नुकसान को देखते हुए उन्हें लगने लगा था कि शराब जिंदगी को तबाह करती है.

हालांकि शराब बेचने पर उन्हें हमेशा नुकसान ही होता था कभी-कभार ही फायदा हुआ लेकिन वो नाकाफी था. उनके शराब दुकान में स्टाफ का काम कर रहे बागमारी निवासी हेमंत कुमार खेती बारी से जुड़ गये हैं, जबकि रणधीर सिंह खेती-बारी के अलावी मछली पालन का काम कर रहे हैं. अब इन लोगों की जिंदगी भी काफी हद तक संवर चुकी है. उनका कहना है कि सरकार द्वारा सुधा डेयरी का काउंटर देने की घोषणा की गयी लेकिन आज तक सरकार द्वारा दुकान नहीं दी गयी और ना ही कोई सरकारी सहायता मिली है. ताकि व्यवसाय करने में मदद मिल सके.

अब शराबियों से पाला नहीं पड़ता: अमरपुर बाजार स्थित शराब की दुकान में दवा की दुकान खुल गयी है. दुकान में जहां लोग रंगदारी कर शराब मांगते थे अब शराबियों से पाला छूट गया है. दवा की दुकान से आमदनी हो रही है. घर परिवार में सुख शांति है. दुकान में काम करने वाले कर्मी अब घर में बैठकर खेती गृहस्थी कर रहे हैं.
अब मिल रही है ज्यादा
सुख व शांति
डेयरी फार्म का कारोबार शुरू करनेवाले पूर्व शराब व्यवसायी अतुलेश भगत उर्फ मुन्ना भगत कहते हैं कि शराबबंदी के बाद से आमदनी तो घटी है. लेकिन दूध की बिक्री करने से ज्यादा सुख व शांति मिल रही है. कल तक जो ग्राहक शराब खरीदने आते थे, अब उन्होंने दूध भी पीना शुरू कर दिया है. अर्पित बियर बार में कार्यरत मो हमीद अली सहित अन्य स्टाफ भी दूध के कारोबार में हाथ बंटा रहे हैं. शराबबंदी के बाद बेरोजगार होने की आशंका थी, लेकिन डेयरी फार्म खुल जाने से उन्हें काम मिल गया. जो हाथ पहले शराब की बोतल को ग्राहकों को पकड़ाने का काम करता था, अब वह बोतल में दूध भरने का काम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >