घर में घुसा ट्रैक्टर, चार वर्षीय बालक जख्मी

बांका : सदर थाना क्षेत्र के विजयनगर मोहल्ले में एक नव सिखवा चालक ने ट्रैक्टर सिखने के दौरान अपना संतुलन वाहन के स्टेयरिंग से खो देने पर वाहन उधो मंडल के घर में घुस गया. जिससे दरवाजे पर बैठा उसका चार वर्षीय नाती अमरेश कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया. हालांकि आस पास बैठे आधे […]

बांका : सदर थाना क्षेत्र के विजयनगर मोहल्ले में एक नव सिखवा चालक ने ट्रैक्टर सिखने के दौरान अपना संतुलन वाहन के स्टेयरिंग से खो देने पर वाहन उधो मंडल के घर में घुस गया. जिससे दरवाजे पर बैठा उसका चार वर्षीय नाती अमरेश कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया. हालांकि आस पास बैठे आधे दर्जन लोग बाल – बाल बच गये. विजयनगर के ही मोहरील यादव का बड़ा पुत्र मुकेश यादव बेलुटीकर गांव के किसी व्यक्ति का टैक्टर चलाता था. गुरुवार को ट्रैक्टर चालक का भाई बाल्मिकी यादव ट्रैक्टर सीखने को लेकर सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से मोहल्ले में निकल गया. लेकिन ट्रैक्टर जैसे ही महादेव स्थान मोड़ के पास पहुंचा नव सिखवा चालक ट्रैक्टर पर से अपना संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर मोड़ के समीप स्थित किराना दुकान के बगल के घर में घुस गया.

घर के आगे बने नाला का पाट टूट जाने से एक चक्का उसमें चला गया और गाड़ी आगे नहीं बढ़ सका जिससे बड़ा हादसा होते – होते बचा. लेकिन उधो मंडल का नाती नाले के पाट पर ही था. जिसे ट्रैक्टर से धक्का लग गया. धक्का लगने के बाद नव सिखवा चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया. उसके बाद जख्मी बच्चे को परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां बच्चे के ज्यादा जख्मी होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया. इस संबंध में बांका थानाध्यक्ष ने बताया कि विजयनगर मोहल्ले में एक ट्रैक्टर से एक बच्चे के जख्मी होने की सूचना है, अब तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >