मवेशी तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

पोठिया : स्थानीय थाना के नामजद अभियुक्त मो युनूस, पिता अब्दुल हमीद साकिन पश्चिम बंगाल स्थित दालकोला निवासी को पोठिया थानाध्यक्ष मनु प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है़ उक्त गिरफ्तार व्यक्ति पिछले माह अपने वाहन से अवैध रूप से मवेशी तस्करी पर पश्चिम बंगाल के सोनापुर […]

पोठिया : स्थानीय थाना के नामजद अभियुक्त मो युनूस, पिता अब्दुल हमीद साकिन पश्चिम बंगाल स्थित दालकोला निवासी को पोठिया थानाध्यक्ष मनु प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है़ उक्त गिरफ्तार व्यक्ति पिछले माह अपने वाहन से अवैध रूप से मवेशी तस्करी पर पश्चिम बंगाल के सोनापुर ले जाया जा रहा था़ पुलिस ने जब वाहन को रोका गया तो मो युनूस अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया था़, जिसकी तलाश की जा रही थी़ मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर उक्त नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की गयी और बुधवार को जेल भेज दिया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >