समिति के गठन के समय व बाद में भी सदस्यों ने किया विरोध
सदस्य मुख्यमंत्री व चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत
बांका : मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जिला परिषद की कई समितियों का गठन कर दिया. हालांकि गठन के वक्त और उसके बाद सदस्यों के द्वारा विरोध भी दर्ज किया गया. जिला परिषद अध्यक्ष श्री सिंह ने सामान्य स्थायी समिति, वित्त अंकेक्षण एवं योजना समिति, सामाजिक न्याय समिति, शिक्षा समिति, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, लोक कार्य समिति तथा उत्पादन समिति का गठन किया. गठन के बाद विरोध करते हुए चांदन प्रखंड के दक्षिणी सीट की जिला परिषद सदस्य निशा शालनी ने कहा कि वे जिला परिषद अध्यक्ष की मनमाने की खिलाफ मुख्यमंत्री एवं चुनाव आयोग से शिकायत करेंगी.
उन्होंने कहा कि मंगलवार को जिला मुख्यालय में जिला परिषद की बैठक बुलायी गयी थी. जिसमें समिति का गठन किया जाना था लेकिन इसकी सूचना सभी जिला पार्षदों को नहीं दी गयी थी.
बिहार सरकार के अनुसार समिति के गठन में वोटिंग होना भी अनिवार्य था. मनमाने रवैये के कारण जिला पार्षद निशा शालनी यादव, कैलाश यादव व विजय सिंह ने बैठक का बहिष्कार भी कर दिया.
सामान्य स्थायी समिति
सुनील कुमार सिंह अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सचिव, कल्पना भारती – सदस्य, अशोक कुमार सिंह -सदस्य, कंचन दूबे – सदस्य, सोनी सिंह-सदस्य, वित्त अंकेक्षण एवं योजना समिति, सुनील कुमार सिंह- अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी -सचिव, सुमन पासवान-सदस्य, रीता देवी-सदस्य, उषा देवी-सदस्य, गणेश मुर्मू -सदस्य, सामाजिक न्याय समिति
अर्चना सिंह -अध्यक्ष, जिला कल्याण पदाधिकारी -सचिव, गणेश मुर्मू -सदस्य, इंदिरा गुप्ता -सदस्य, रीता देवी-सदस्य, शिक्षा समिति, प्रीति सिंह -अध्यक्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी -सचिव, सोनी सिंह -सदस्य, कंचन दूबे -सदस्य, इंदिरा गुप्ता : सदस्य, सुमन पासवान-सदस्य, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मो रफिक आलम -अध्यक्ष, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी -सचिव, इंदिरा गुप्ता -सदस्य, मनोज सिंह -सदस्य, उषा देवी -सदस्य, सोनी सिंह-सदस्य, लोक कार्य समिति, नरेश यादव -अध्यक्ष, जिला योजना पदाधिकारी -सचिव, कल्पना देवी -सदस्य, तारा देवी -सदस्य, गिरिधारी राय -सदस्य, उत्पादन समिति, बिंदी भवानी -अध्यक्ष
जिला कृषि पदाधिकारी : सचिव, सुमन पासवान -सदस्य, अशोक कुमार सिंह -सदस्य, मनोज सिंह -सदस्य, कल्पणा देवी -सदस्य
