विरोध करते अभिवावक व धरना पर बैठे अभिभावक-छात्र.

एबीवीपी के सदस्यों ने कॉलेज में जड़ा ताला बांका : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पीबीएस कॉलेज में फार्म शुक्ल ज्यादा लेने व सेशन 13-15 के छात्रों को फार्म नहीं भने देने को लेकर तालाबंदी की गयी. दो घंटे तक कोई भी कार्य नहीं होने दिया गया. जिसके बाद प्रभारी प्रचार्य ने इस बात को […]

एबीवीपी के सदस्यों ने कॉलेज में जड़ा ताला

बांका : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पीबीएस कॉलेज में फार्म शुक्ल ज्यादा लेने व सेशन 13-15 के छात्रों को फार्म नहीं भने देने को लेकर तालाबंदी की गयी. दो घंटे तक कोई भी कार्य नहीं होने दिया गया. जिसके बाद प्रभारी प्रचार्य ने इस बात को स्वीकार किया कि जिन छात्रों से अधिक शुल्क लिया गया है उसे वापस कर दिया जायेगा. साथ ही छात्रों को फार्म भी भरने दिया जायेगा. छात्रों से निर्धारित शुल्क ही लिया जायेगा. जिसके बाद परिषद के कार्यकर्ताओं ने ताला खोला. इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ जादौन, जिला संयोजक संजय यादव, नगर मंत्री सुरज सिंह, प्रिंस कुमार, रंजन कुमार, मिथुन कुमार, पुलकित कुमार, वीरू दास, देव कुमार, सिकंदर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >