बांका/फुल्लीडुमर : सगी चचेरी बहन से प्यार करने की वजह से ही जनार्दन की जान चली गयी. पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर जो जांच की है उसके अनुसार उसके चाचा व चचेरे भाई ने जनार्दन को आम के पेड़ में बांध कर बेरहमी से पीटा. जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र दक्षिणी कोझी पंचायत के राता टोला गांव में विगत पांच जनवरी की रात में प्रेम प्रसंग में शामिल प्रेमी जनार्दन यादव की हत्या प्रेमिका के परिजनों ने कर दी थी. इस संबंध में मृतक की भाभी कौशल्या देवी ने शनिवार को थाने में आवेदन देकर अपने चचेरे ससुर सहित उनके परिवार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रेम प्रसंग में चाचा ने ही पीट कर मार डाला, फिर चोरी छिपे शव को जला दिया
बांका/फुल्लीडुमर : सगी चचेरी बहन से प्यार करने की वजह से ही जनार्दन की जान चली गयी. पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर जो जांच की है उसके अनुसार उसके चाचा व चचेरे भाई ने जनार्दन को आम के पेड़ में बांध कर बेरहमी से पीटा. जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र दक्षिणी कोझी पंचायत […]

उन्होंने कहा है कि दिनेश यादव की पुत्री हमेशा उनके देवर के आगे पीछे करती थी. दोनों का प्रेम कब परवान चढ़ा इसकी जानकारी घर वालों को नहीं हो पायी. विगत दो जनवरी को प्रेमिका के बहकावे में आकर उनका देवर उसके साथ घर से भाग गया था. इसकी सूचना जब प्रेमिका के घरवालों को लगी तो उन्होंने प्रेमिका से किसी प्रकार बात कर यह कह कर वापस आने को कहा कि घर आ जाओ दोनों की शादी करा देंगे. इसके बाद दोनों प्रेमी व प्रेमिका जैसे ही पांच जनवरी की शाम गांव पहुंचे. प्रेमिका के पिता दिनेश यादव, भाई पवन यादव, मां व प्रेमिका व अन्य सहयोगी के द्वारा देवर को आम के पेड़ में रस्सा से बांध कर लाठी, डंडा व लोहे की रॉड से पीट पीट कर अधमरा कर दिया. देवर को पीटे जाने की सूचना गांव वालों के द्वारा मिली.
इसके बाद हमलोग किसी प्रकार उसे घर लेकर आये उसकी सांसे चल रही थी लेकिन प्रेमिका के घर वालों के डर की वजह से उसे अस्पताल नहीं जा सके. सुबह होने का इंतजार किया. जब सुबह उसको उठाने की कोशिश की गयी तो वह मरा चुका था. इसकी जानकारी जब गांव में फैली तो प्रेमिका के घरवालों ने घर में जबरदस्ती घुस कर देवर के शव को उठा कर अपने साथ ले गये व पास
के बिलासी नदी में ले जाकर चोरी छिपे जला दिया. शनिवार को बांका थानाध्यक्ष व दरोगा अरुण सिंह अपने सहयोगी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व मामले की छानबीन की. हालांकि प्रेमिका के परिवार वाले फरार है. पुलिस उसकी धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.